भाजपा नेत्री ने किया कंबल वितरण
Last Updated on January 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। जन सेवा सर्वोपरी- प्रो विनीता कुमारी भाजपा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी एवं भाजपा की टीम द्वारा इस ठंड को देखते हुए निरंतर जरूरत मंद लोगों तक कंबल का वितरण कर राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा पहुंचाना ही लक्ष्य है। गादी श्रीरामपुर गांव के दीवानटोला में बुजुर्गों, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलितों और महिलाओं की भलाई के निरंतर कार्य करती है और हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है।
साथ में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ जी भाजपा के नगर मंत्री समीर दीप जी,मंडल महामंत्री प्रदीप राय जी नगर संयोजक अमित आर्या जी, जिला महामंत्री सावित्री भारती, वार्ड पार्षद बबलू चंद्रवंशी, दिगंबर राज, बैजनाथ रवानी, पवन रवानी, सुनीता देवी आदि के साथ सैकड़ों महिलाएं एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।