भाजपा नेत्री प्रो. विनीता ने जरुरतमंदों में बांटे कंबल

0

Last Updated on December 31, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सेवा ही लक्ष्य कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा नेत्री प्रो. विनीता कुमारी एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा उदनाबाद पंचायत के कोयमारा गांव में बुजुर्गों, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलितों और महिलाओं की भलाई के निरंतर कार्य करती है और हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया है।

संगीता सेठ ने कहा कि 50% आबादी महिलाओं की है। जब महिलाएं संगठित होंगी तभी देश और राज्य में अच्छी शासन व्यवस्था आ सकती है। भाजपा के नगर मंत्री समीर दीप, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुप सिन्हा, जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, नगर संयोजक अमित आर्या, जिला महामंत्री सावित्री भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक पंडित, महामंत्री सीताराम वर्मा, पंचानंद वर्मा , डॉ. विरेन्द्र वर्मा, रवीन्द्र कुमार, रंजीत वर्मा, प्रियंका देवी, सुनीता देवी आदि के साथ सैकड़ों महिलाएं एवं बुजुर्ग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *