भाजपा नेता सुरेश साव ने किया कंबल वितरण

0

Last Updated on January 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा के पूर्वी भाग मंडल के तुरूकडीहा, पिपराटांड एवं मोहनपुर में भाजपा नेता सुरेश साव जी ने बढ़ते ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पिपराटांड में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता बिनोद राम के नेतृत्व में लखीराम बेसरा, भोटा बेसरा, गणेश वर्मा, रावन मुर्मू, लिखम मांझी, रेस्का टुडू, सुखु मांझी अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

वहीं श्री साव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलीतों और आम लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य करती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *