भाजपा नेता सुरेश साव गरीबों के बीच कर रहे कंबल वितरण

0

Last Updated on January 14, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गिरिडीह ज़िले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से लगातार एक पखवाड़े से भी अधिक समय तक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों गांवों में जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन महाथाडीह मैदान में किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उपस्थिति हुए। वही बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव का तहे दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीबों जरूरतमंदों के बीच एक पखवाड़े से लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं जो सराहनीय है। श्री साव को लगातार गरीबों असहायों के बीच देखा है। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है जो आपलोगों के बीच ऐसे नेता हैं।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सुरेश साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समर्पण भाव से कार्य करती आ रही है। हमारा मकसद जरूरतमंदों, गरीब असहायों को सेवा देना है। लगातार 20 दिनों से कंबल वितरण करता आ रहा हूं। आज इस अभियान का समापन किया जा रहा है। यह समापन अभियान का है सेवा का नहीं।
मौके पर मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष महादेव दूबे, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, कामेश्वर पासवान, मनोज मौर्या, संजू देवी, राजेश जयसवाल, नागेश्वर दास, अरविंद बरनवाल, अमर सिन्हा, तुतुल दा, प्रवीण कुमार, इनोद साव आदि दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *