भाजपा नेता विनय सिंह ने किया नगर क्षेत्र के कई वार्डों का दौरा, असुविधा देख हुए नाराज

0

Last Updated on September 1, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा नगर मंडल के वार्ड संख्या 20, 21 एवं 22 भाजपा मध्य भाग मंडल अंतर्गत पेसराबहीयार, योगिटांड, बसेरिया एवं जोरबाद आदि हरिजन बाहुल्य बस्तियों में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता द्वारा गिरिडीह विधानसभा के विस्तारक मोनू उपाध्याय एवं भाजपा नेता चेतू दास सहित अन्य के साथ जनसंपर्क करते हुए जन समस्याओं से अवगत हुए, जनसंपर्क के क्रम में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की उक्त बस्तियां नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत है, जहां सैकड़ों वर्षों से हजारों हजार परिवार के लोग घर बनाकर रह रहे हैं; लेकिन उन्हें स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है।

उक्त बस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीबों को प्राप्त होने वाले अनेकों सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है। उक्त बस्तियों में नल-जल योजना के तहत कार्य नहीं होने के कारण पानी की सुविधा नहीं है। अधिकांश गरीब परिवार जिनके मकान खपरैल है तथा एस्बेस्टस सीट लगा हुआ है, टुटने के कारण बरसात के दिनों में बैठकर रात गुजारना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा दिए जा रहे लाइट की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। एक तरफ हेमंत सरकार विकास कार्यों की ढोल पीट रही है तथा द्वार-द्वार कार्यक्रम कर गरीबों को गुमराह कर विगत 2019 विधानसभा चुनाव की तरह गिरिडीह सहित झारखंड की जनता को झूठे वादे के साथ दिग्भ्रमित कर सरकार बनाने का षड्यंत्र कर रही है। जनता उनके झूठे वादे को पूरी तरह समझ चुकी है और झारखंड में डबल इंजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

जनसंपर्क के दौरान मंगरा भुइयां जिनके घर टूटे हुए हैं, लालो मुनिया, पूरन भइया, कुंदन दास, सोहन दास, बोबी कुमार, गुजा देवी, किरण देवी, रेखा देवी, आदित्य कुमार, सुमा देवी, मुनिया देवी सहित सैकड़ों परिवारों से मुलाकात कर जन-समस्याओं से अवगत हुए तथा उन्हें आश्वासन दिए कि उपरोक्त समस्याओं से संबंधित नगर निगम के पदाधिकारीयों से संपर्क कर समस्या के निदान हेतु प्रयास किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *