महिला के साथ डीसी एवं एसपी के ड्राइवर द्वारा किए गए दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया हेमंत सोरेन का पुतला दहन

0

Last Updated on December 29, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुमला में एक महिला के साथ डीसी एवं एसपी के ड्राइवर के द्वारा किए गए दुष्कर्म को लेकर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से टावर चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में यहां घटना पर विरोध जताया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी ,भाजपा नेत्री शालिनी वैशिखियार ,जिला उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, मंत्री मीना गुप्ता, मंत्री गुड़िया देवी, सोशल मीडिया प्रभारी अंजना मिश्रा, किरण पांडे, लता वर्मा, ज्योति देवी ,यशोदा देवी के साथ साथ कई स्थानीय महिला सम्मिलित हुई। संगीता सेठ ने कहा कि इस सरकार में यहां की मां बहन बेटी बहू को ही सुरक्षित नहीं है सभी त्रस्त हैं और यह सरकार जनता को बुलाने फुसलाना के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। आए दिन हत्या, दुष्कर्म जैसे मामले सामने आते रहते हैं।

अभी गुमला में जो डीसी और एसपी के ड्राइवर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया वह काफी निंदनीय है और हम महिला मोर्चा की बहने इसकी कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से या कहना चाहते हैं कि अगर वह सरकार ठीक से नहीं चला पा रही है तो वह तुरंत इस्तीफा देने का काम करें।मौके पर शालिनी वेशखियार समेत अन्य कई महिलाओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *