भाजपा: परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए एमपी के सीएम मोहन यादव

0

Last Updated on September 23, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह ज़िले के गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित खेल मैदान में भाजपा का परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कि पूरे राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है। मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार से सूबे की जनता त्रस्त है और राज्य में बदलाव चाहती है। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगने का काम किया है। साढ़े चार सालों तक सूबे में किसी भी क्षेत्र में काम नहीं हुआ है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दासडीह पंचायत के मोहनपुर गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ जनसंवाद भी किया। इधर कार्यक्रम में सेकड़ौं की संख्या में भीड़ थी। कार्यक्रम का संचालन ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

मौके पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, गांडेय पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, ज़िला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मुनिया देवी, सांसद प्रतिनिधि, दिनेश यादव, युवा मोर्चा भाजपा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, दीलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, मनीष कुमार, महेंद्र वर्मा, मनोहर यादव, समेत कई भाजपाई नेता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *