भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0

Last Updated on June 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पारसनाथ तलहटी के ग्रामीण क्षेत्र मधुबन, पांडेडीह, पिपराटोल नावाडीह में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य अरविंद चंद्र राय, ओबीसी मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य बासुदेव राम चंद्रवंशी के साथ जन संपर्क किया गया।

वहीं प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त लाभ से अवगत कराया गया। नावाडीह में एकल अभियान द्वारा संचालित एकल विद्यालय एवं आरोग्य के आचार्य संयोजिका, सेविका, समिति सदस्य एवं विद्यालय के अभिभावकों के साथ बैठक कर एकल अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।

मौके पर बैठक मे एकल अभियान के संच प्रमुख सुशील महतो, संच प्रभारी शुभांकर कुमार,एकल विद्यालय के आचार्य रेखा देवी, आरोग्य संयोजक बबीता देवी, पर्वतपुर के नीता देवी सेविका नावाडीह के सेविका किरण देवी आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *