भाजपा का आक्रोश रैली: हेमंत हटाओ, झारखंड़ बचाओ

0

Last Updated on December 21, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह में भाजपा जिला कमेटी की ओर से शहरी क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाला गया। रैली शहर के स्टेशन रोड अंटा बंगला से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची। जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान भाजपाईयों ने पहले तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को लेकर कांग्रेस के सांसदों के द्वारा लोकसभा के बाहर की गई मिमिक्री का विरोध किया गया। साथ ही झारखंड राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार, कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकाने से मिले करोड़ों रुपए आदि मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।

वक्ताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड की यह सरकार पूरी तरह से निकम्मी है और इस सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है।

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, मनीष कुमार, महेंद्र वर्मा, भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष रंजीत राय, कुमार सौरभ, मिथुन चंद्रवंशी, विक्की गुप्ता समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *