केएन बक्सी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

0

Last Updated on March 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा का गांडेय विधानसभा स्तरीय बूथ स्तरीय सम्मेलन बेंगाबाद के हाड़ोडीह स्थित केएन बक्सी कॉलेज में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और लोकसभा प्रभारी कालीचरण सिंह उपस्थित थे।

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव बूथों से ही लड़ा जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ को मजबूत करें। अपने-अपने बूथों में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएं। मौके पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष समेत प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *