भाजयुमो ने बिजली की लचर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

0

Last Updated on June 14, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह ज़िले में भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह जिला के द्वारा बिजली की लचर वैवस्था को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला दहन किया गया।

वहीं पुतला दहन कार्यक्रम झंडा मैदान से चलकर टावर चौक पहुंच युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारा बाजी किया गया। वहीं नारेबाजी में बिजली की लचर व्यवस्था को ठीक करना होगा, झारखंड सरकार होश में आओ, जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है जैसे नारों को बुलंद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि मुख्य रूप से बिजली की लचर व्यवस्था को को दुरुस्त करने की मांग की गया। अन्यथा राज्य के युवा आंदोलन करने पर मजबूर हो कर सड़क से लेकर सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

मौके पर पुतला पुतला दहन में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंग, सदर प्रखंड के उपप्रमुख कुमार सौरव, आकाश सिंह, सुभम पांडेय, बबलू दास, सोनू कुमार, ईश्वर दास, श्रेयांश सिन्हा, लखन गुप्ता, अनिल यादव, जुगनू, लालू, अंशु सिंह, ओमकार, गुलाब सिंह, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *