बोकारो: गिरिडीह लोस से नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार
Last Updated on May 1, 2024 by Gopi Krishna Verma
अनुरोध के बाद दी गई सभा करने की इजाज़त

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह लोकसभा से बोकारो में जयराम महतो को नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची में विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनके खिलाफ वारंट जारी था। बोकारो में चुनावी सभा के बाद पुलिस उन्हें रांची लाएगी। बुधवार को जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए नगड़ी इंस्पेक्टर व डीएसपी बोकारो पहुंचे और नामांकन दाखिल करने के बाद अरेस्ट कर लिया। नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जयराम महतो को गिरफ्तार किया है:
गिरिडीह लोकसभा सीट से जयराम महतो ने किया नामांकन गिरिडीह लोकसभा सीट से बुधवार को जयराम महतो ने नामांकन दाखिल किया। बोकारो डीसी विजया जाधव को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद रांची पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि बोकारो के चास में उनकी चुनावी सभा है। चुनावी सभा की इजाजत दे दी जाए। रांची पुलिस कस्टडी में लेकर उन्हें चास पहुंची। सभा खत्म होने के बाद पुलिस जयराम महतो को रांची ले आएगी।
विधानसभा घेराव मामले में जारी था वारंट:
विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नगड़ी थाने में केस (संख्या 48/22) दर्ज था। इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी था। बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से जैसे ही बोकारो समाहरणालय में उन्होंने पर्चा दाखिल किया। पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया।
समर्थक जयराम महतो की गिरफ्तारी का कर रहे विरोध:
गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो बोकारो डीसी कार्यालय नामांकन करने पहुंचे थे। नामांकन करने के बाद जैसे ही डीसी कार्यालय से बाहर निकले, उन्हें रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष सैकड़ों की संख्या में जयराम के समर्थक जुटे हैं और गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।