BREAKING NEWS:खंडोली पहाड़ पर लावारिस हालत में मिले पचास वर्षीय व्यक्ति का शव

0

Last Updated on February 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले के खंडोली पहाड़ पर गुरूवार की शाम ओंधे मुंह पडा लवारिश हालत में करीब पचास वर्षीय व्यक्ति का शव देखा गया।

शव की पहचान नही हो पाई है। घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कई दिनों से शव पहाड़ पर पड़े होने की संभावना व्यक्त किया है। शव से काफी बदबू फैल रहा था, और शव के सिर का अधिकांश बाल झड गया है। बताया जाता है, कि कुछ महिलाएं पहाड़ पर लकड़ी चुनने गई हुई थी। पहाड़ के झाडी में शव को देखते ही महिलाएं वहां से नीचे उतर गई और लोगों को इस बात की सूचना दिया गया।

स्थानीय लोगों ने पहाड़ पर चढ़कर देखा तो लवारिश हालत में वहां शव पड़ा हुआ था। शव के गले में मफलर लपेटा हुआ है और लाल रंग का स्वैटर पहना एवं फूल पैंट पहना है। किस परिस्थिति में अधेड़ की मौत हुई है। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *