21 मार्च तक जिला के सभी पदों पर होंगे नए पदाधिकारी: भाजपा
Last Updated on February 27, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भाजपा जिला कार्यालय हरिचक पचंबा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में जिला चुनाव पर्यवेक्षक आनंद ओझा ने कहा की संगठन का महापर्व चल रहा है। 21 मार्च तक जिले के सभी प्रमुख पदों को भर दिया जाएगा। जिसमें मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पंचायत संयोजक सह संयोजक, जिला अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। जिला चुनाव प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा पार्टी के द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिया गया है। उस पर बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया और अपने-अपने काम को कार्य क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर काम करने का आह्वान किया गया।

जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी होती हैं आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें।
मौके पर बैठक में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, शशि भूषण भगत, अशोक उपाध्याय ,प्रदीप साहू, यदुनंदन पाठक, दिनेश यादव, विनय सिंह, शालिनी बसुखियार, संगीता सेठ ,संदीप डंगेच, महेंद्र वर्मा ,उदय सिंह, मनोज सिंह ,देवनाथ राणा, रंजीत कुमार राय ,कामेश्वर पासवान, राजेश गुप्ता ,अजय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।