गिरिडीह कॉलेज में मना छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

0

Last Updated on February 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह कॉलेज में छत्रपति शिवाजी जयंती के दौरान उपस्थित लोग।

गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के बीएड छात्र-छात्राओं के द्वारा हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, साहस, शौर्य व पराक्रम के पर्याय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शिवाजी महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।

कालेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि शिवाजी महाराज एक कुशल और प्रबुद्ध सम्राट थे। उन्हें रायगढ़ में ‘छत्रपति ‘ की पदवी मिली थी। उनकी वीरता और संघर्ष की गाथा हमसभी को प्रेरित करती है।

इधर बीएड की प्रो. विनीता ने कहा कि शिवाजी महाराज भारत के महान राजा एवं रणनीतिकार थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत से लोगों ने शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा ली थी।


मौके पर प्रो. रश्मि कुमारी, प्रो. आशा रजवार, प्रो. अरुणिमा सिंह, विशाल, किशलय, रिशी, अमित यादव, सिमरन, सुशीला, सोनी, अनील रवि, सहदेव, रंजीत आदि के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *