गांडेय के जोधपुर में बीजेपी पर बरसे सीएम चंपई

0

Last Updated on May 16, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह ज़िले में सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गांडेय प्रखंड क्षेत्र के जोधपुर गांव में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के बीजेपी सरकार पर जमकर बोले। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उपस्थित जनता जनार्दन से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने को लेकर अपील किया।

वहीं मंच को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधान सभा उपचुनाव के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन समेत राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी, गिरिडीह सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू आदि ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत के विगत चार सालों के कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा की सच्चाई पर विजय होगा थोड़ा वक्त लग रहा है।

आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने को लेकर जनता जनार्दन से समर्थन मांगा और भारी मतों से विजई बनाए जाने पर जोर दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *