9 सितंबर को गांडेय के ताराटांड़ में होंगे सीएम हेमंत सोरेन

0

Last Updated on September 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले में आगामी 9 सितंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार का गिरिडीह जिला के ताराटाड़, गांडेय में आगमन प्रस्तावित है। जहां गिरिडीह और धनबाद जिला का संयुक्त आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।

इसी के निमित्त विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान, ताराटाड़ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज निर्माण, हेलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के सम्बन्ध बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति के साथ करें। ताकि उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जाय।

मौके पर निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांडेय, अंचलाधिकारी, गांडेय, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल – 1&2, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *