खलिहान सभा में टाइगर जयराम के विचारों पर चलने की सहमति

0

Last Updated on December 30, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। झारखंड़ी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले जमुआ प्रखंड़ के कुरहोबिंदो के मुकेश पंडित के खलिहान तथा ग्राम पंचायत मलुवाटांड़ के नितेश यादव के खलिहान में शनिवार को खलिहान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव घर के विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ राज्य के विभिन्न पदों पर बाहरियों की नियुक्ति पर चर्चा किया गया।

बैठक में युवा, किसान तथा महिलाओं ने भी टाइगर जयराम महतो के विचारों पर विश्वास जताया तथा एक स्वर में संगठन मजबूती पर सहमति जताया। सभी ने एक मत होकर झारखंड़ी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेतृत्व में सरकार बनाने का बात बोलें।

बैठक में जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य रोहित दास, नितेश यादव, रूपलाल पंडित, इंद्रदेव दास, मुकेश पंडित, ललन पंडित, उषा देवी, संजय वर्मा, किशोरी यादव, सुनील यादव विजय वर्मा, आशीष मोदी, पप्पू यादव, मुस्तकीम अंसारी, अकबर अंसारी, पार्वती देवी, उगनी देवी, सुनीता देवी आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *