गिरिडीह के नए डीडीसी बने दीपक कुमार दुबे

0

Last Updated on December 22, 2023 by Gopi Krishna Verma

राज्य के 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

गिरिडीह। झारखंड़ सरकार ने राज्य के 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस ट्रांसफर को लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी की गयी है। अधिसूचना के मुताबिक गिरिडीह के नए डीडीसी के रूप में दीपक कुमार दुबे होंगें। वहीं उत्कर्ष कुमार को रांची का नया एसडीओ बनाया गया है। दिलीप सिंह शेखावत लोहरदगा के डीडीसी बने है, संदीप कुमार मीणा पश्चिम सिंहभूम के डीडीसी बने है, शताब्दी मजूमदार की पोस्टिंग जमशेदपुर के परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण में की गयी है। वहीं आशीष गंगवार को हुसैनाबाद, पलामू का एसडीओ बनाया गया है।

बताते चलें कि गिरिडीह में डीडीसी का पद प्रभार में चल रहा था। इससे पंचायती राज विभाग व विधायक-सांसद मद की योजनाएं प्रभावित हो रही थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *