केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण करने की मांग

0

Last Updated on June 25, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दिल्ली प्रवास के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर झारखंड से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा निदान के लिए ज्ञापन सौंपा।


श्री राज ने आज बताया की सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार एवं प्रस्तावित प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने के लिए ज्ञापन दिया। इसमें गिरिडीह जिला का गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण भी शामिल है।
श्री राज ने बताया की स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर झारखंड एवं गिरिडीह में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस उपकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि स्टील मिनिस्टर एचडी कुमार स्वामी से मिलकर झारखंड में रांची और गिरिडीह में स्टील यार्ड बनाने की मांग की।

कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मिलकर झारखंड की कोलियरी में श्रमिक समस्याओं से अवगत कराया तथा गिरिडीह के बनियाडीह कोलयरी का जीर्णोद्धार की मांग की। साथ-ही-साथ झारखंड के सांसदों से मिलकर झारखंड की विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह भी किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *