समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षिका को भावभीनी विदाई

0

Last Updated on January 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जमुआ अंचल-2 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हारोडीह में एक शिक्षिका अनुपमा सिन्हा के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह मुख्य अतिथि के रूप में सियाटांड़ मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा शरीक हुए। उन्होंने शॉल देकर शिक्षिका का सम्मान किया।

बताते चलें कि श्रीमती सिन्हा 31 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्त हुई हैं। वे 16 मई, 2018 इस विद्यालय में योगदान दे रही थीं। इसके पहले वे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोसाईडीह में कार्यरत थी। उक्त विद्यालय के मर्ज हो जाने के बाद वे इस विद्यालय में आईं थीं।

उनकी विदाई के दौरान छात्र-छात्राओं व अन्य शिक्षकों की आंखें भर आई। विशेष कर छात्राएं और अधिक भावुक हो गई थी।

मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि अनुपमा सिन्हा एक बेहतर शिक्षिका थीं। बच्चों में उनका काफी क्रेज था। वे आगे भी बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। जो सरकारी सेवा में है, उनका सेवानिवृत्ति तय है। छात्रा राधा कुमारी ने शिक्षिका के साथ अपना निजी अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मैडम कभी गुस्सा नहीं करतीं थीं। उन्हें शिक्षा व बच्चों से बेहद लगाव था।

मौके पर संकुल साधनसेवी जयकिशोर विश्वकर्मा ,प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार वर्मा, जानकी प्रसाद वर्मा, विनिता वर्मा, संत कुमार वर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, दीनदयाल वर्मा, सचिन वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहन प्रसाद वर्मा ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *