गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने अधिकारियों संग बैठक कर गांडेय में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

0

Last Updated on June 22, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह ज़िले में गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार गिरिडीह पहुंची।

गिरिडीह आने के बाद उन्होंने नया परिषदन भवन में जिला के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कल्पना सोरेन ने अधिकारियों से विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी की। इस क्रम उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास योजनाओं की पूरी जानकारी अधिकारियों से मांगी और उनकी समीक्षा की।

मौके पर उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं के संचालन एवं आमजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। बैठक के बाद कल्पना सोरेन क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली। बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण कर वह जानता से रूबरू होगी और उनकी बातों को सुनेंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *