बड़ी ख़बर: गांडेय के चपरा से 40 वर्षीय चरवाहे का शव बरामद

0

Last Updated on November 29, 2023 by Gopi Krishna Verma

मृतक बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के रगमटिया के थे स्थाई निवासी

गिरिडीह। गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के चपरा में ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। शव के गले में जख्म़ के गहरे निशान है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने गला रेतकर उनकी हत्या की है। मृतक 40 वर्षीय भीम पुजहर, पिता कमरु पुजहर है बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के रगमटिया निवासी है। बुधवार सुबह ससुराल के बगल गांव महजोरी मैदान में उसका शव लावारिश हालत में पाया गया। पुलिस जांच मामले की जांच में जुट गई है।

चरवाहे का काम करता था मृतक: मृतक भीम पुजहर ससुराल में पत्नी मालती देवी व पांच बच्चों के साथ रहता था और चरवाहा का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी के अनुसार मृतक मंगलवार दोपहर 12 बजे दुकान से सामान लाने की बात कह घर से निकला और वापस नहीं लौटा।

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू: सूचना पर गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक भी घटनास्थल पहुंचे। गांडेय इंस्पेक्टर कमाल खान, थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव दल बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर कांड संख्या 100/24 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *