बड़ी ख़बर: अवैध माइका खनन में मृत महिलाओं के शव को ठिकाने लगाते माफियाओं को पुलिस ने पकड़ा

0

Last Updated on May 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के परसोनी के अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की मौत हो गई व एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला का इलाज धनबाद में किया जा रहा है।

बताया गया कि फुलवा देवी उम्र 30 वर्ष पति संजय रविदास व टुनी देवी पति सुखदेव रविदास बिरने निवासी है और दोनों महिला रिश्ते में ननद-भौजाई हैं। वहीं घायल महिला गीता देवी पति मनोज रविदास परसोनी निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ननद-भौजाई अपने रिश्तेदार के यहां परसोनी गई थी और वहां की आसपास की महिलाओं के साथ शुक्रवार को अवैध माइका खदान में ढीबरा चुनने चली गई थी। जहां पर ढीबरा चुनने के दौरान खदान का चाल दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गया और चाल के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं करीब पांच महिलाओं के घायल होने की भी सूचना है।

बताया गया घायल महिलाओं में एक परसोनी निवासी गीता देवी पति मनोज रविदास का कमर टूट गई है, जिसका इलाज उसका पति धनबाद में करा रहा है।माइका माफिया दोनों महिलाओं की शव को जंगल में छुपा दिए थे और देर रात शव को ठिकाने लगाते हुए गावां पुलिस ने पकड़ा और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। फिलहाल गावां पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्ट के लिए शनिवार की सुबह गिरिडीह भेज रही है।

बता दें कि धरवे, नावाडीह और परसोनी के पहाड़ी में माइका माफियाओं के द्वारा अवैध माइका खदान का संचालन किया जाता है जहां पर गरीब महिलाओं के द्वारा ढीबरा चुनवाया जाता है और खदान धंसने से मजदूरों की मौत हो जाती है। अवैध खदान संचालन की रोकथाम के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम के द्वारा कारवाई की जाती तो अवैध माइका खदान संचालन बंद रहता लेकिन कारवाई नहीं होने से माइका माफियाओं की मनोबल बढ़ा हुआ है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *