अनियंत्रित होकर बाइक सवार हुआ घायल
Last Updated on April 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के बिरने के पास बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई है। अपने घर सतगावां से पटना शादी समारोह में आ रहा था। तभी उसकी बाइक बिरने के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने 108 की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया।
