लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा: राजकुमार यादव

0

Last Updated on January 25, 2024 by Gopi Krishna Verma

गांवा। धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि 2024 का जो चुनाव है वह एक अलग किस्म का चुनाव है। आज भाजपा के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा के शासनकाल में महंगाई आसमान छू रही है।कहा कि जो गैस सिलेंडर आज के 10 साल पहले साढ़े चार सौ रुपया में मिलता था, वही सिलेंडर अभी 1100 में मिल रहा है।

इसी तरह तरीके से दवाइयां, आम खाने-पीने व अन्य चीजों का दाम भी आसमान छू रही है।कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सांसद की कोई उपलब्धि नही है, फिर भी वह विकसित भारत की बात कर रही है। प्रखंड़ अंतर्गत गदर का पावर ग्रिड अठारह किलामीटर फॉरेस्ट विभाग का एनओसी नहीं मिलने के कारण अभी तक चालू नहीं होपाया है।

इस मुद्दे पर पर विधायक व सांसद दोनों गंभीर नही हैं। क्षेत्र में लगातार अपराधियों के द्वारा चोरी, डकैती हो रही है। महिलाओं के साथ दहेज हत्या व महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। सबका साथ सबका विकास में आज महिलाओं की स्थिति सबसे दयनीय है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *