गावां ब्लॉक परिसर में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

0

Last Updated on March 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड़ कार्यालय के सामने भाजपा ने सोमवार को धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार पर हमला बोला। झारखंड़ प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और योजना के नाम पर मची लूट के विरोध में इस कार्यक्रम में पूरे प्रखंड़ से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मरांडी शामिल हुए। पूर्व नियोजित इस कार्यक्रम में नुनूलाल मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव व विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध जताया।कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को आने वाले चुनाव ने जनता अनुकूल जवाब देगी। कार्यक्रम को भाजपा के कई नेताओं ने संबोधित किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान, बबलू साहा, कांग्रेस यादव, मनोज सिंह, अंकज सिंह, राजकुमार यादव, विजय यादव, आनंदी यादव, सौदागर साव सहित कई कार्यकर्ता व पूरे प्रखंड़ से सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *