प्रखंड़ अध्यक्ष अफजल रजा ने सैकड़ों साथियों साथ जेएमएम छोड़ भाकपा माले का थामा दामन

0

Last Updated on January 28, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड़ अंतर्गत खरसान पंचायत के कालापत्थल के कवाली मैदान में भाकपा माले का मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खरसान मुखिया प्रतिनिधि मकसूद आलम एवं संचालन माले जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में नवीकरण, रिन्यूवल, जिला सम्मेलन और कार्यक्रम की शुरुआत साथी गुलजार अहमद की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट धारण कर किया गया।

2024 में भाजपा को हराने के लिए लोकतंत्र को बचाने के लिए। इस बार तमाम युवा माले के प्रति विश्वास व्यक्त किया और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया : राजकुमार यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि आज खरसान पंचायत के गडगी, कटौत और कालापत्थर में सैकड़ों युवाओं के साथ जेएमएम छोड़कर भाकपा माले में शामिल हुए। जेएमएम गावां प्रखंड अध्यक्ष सह खरसान पंसस प्रतिनिधि अफजल रजा के नेतृत्व में शामिल हुए। इसके लिए सभी साथियों को इंकलाब पेश करते हैं।

उन्होंने कहा की 2024 में भाजपा को हराने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिये इस बार तमाम युवा भाकपा माले के प्रति विश्वास व्यक्त किए हैं और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिए हैं। इस क्षेत्र में जो समस्या है बिजली, राशन और जमीन का हो सभी समस्या का हल करेगें। यदि हमारी पार्टी लोकसभा या विधानसभा में चुनाव जीती तो इस क्षेत्र में एक बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनया जाएगा।

पार्टी में शामिल हुए क्रांतिकारी साथियों का नाम: मो. अयाज, मो.अमजद, मो. असांर, मो. आसीफ, मो.अजाद, मो. निसार, मो. जाहिद, मो. सदाम, मो. निसार, मो. शहजाद, मो. नदीम, मो. नेजाम, मो. इस्ताक आलम, मो. मुस्लिम, मो. जन्नत, मो. सफीक, मो. तस्लीम, मो. शहाबुदिन, शहनाज, मो. नदीम, मो. सलमान समेत सैकड़ों युवा ने लाल झंडा का दामन थामा।

मौके पर बिरने मुखिया चंदन यादव, सांख पंसस अकलेश यादव, अफ्तीखार आलम, अम्बिका यादव, सुधीर भुइयां, बिनोद साव, जाबेद, प्यारा सिंह, भोला यादव समेत कई उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *