केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन को बताना है: अमरदीप निराला

0

Last Updated on February 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड़ के पिहरा पूर्वी पंचायत के पिहरा में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बैठक किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सह संयोजक अशोक साव एवं संचालन राजकुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अमरदीप निराला उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमरदीप निराला ने कहा कि गांव चलो अभियान तीन चरण में किया जायेगा। पहला चरन नौ फरवरी से ग्यारह फरवरी तक प्रमुख कार्यकर्ताओं को एक दूसरे गांव में प्रवास करेंगे और बूथ स्तर पर कमिटी का मूल्यांकन कर सशक्त कमिटी बनाने का काम करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में जन-जन तक बताना है और राज्य सरकार के विफलता को जन जन तक उजागर करने का अपील किया।

मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सौदागर साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र साव, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष अश्विन यादव, सागर साव, किशोरी सिंह, रणजीत तुरी, नागरेश्वर दास, शंकर तुरी, कारू राय, जमुना देवी, मिना देवी, चमेली देवी, गिरजा दास, रीना देवी, रेखा देवी, बालेश्वर यादव, ललीता देवी, मुंकि देवी, सुदमिया देवी, गीता देवी, सावित्री देवी समेत कई उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *