झारखंड मनरेगा कर्मी हड़ताल पर रहने के बावजूद कुछ मनरेगा कर्मी कर रहे कार्य

0

Last Updated on September 1, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। इन दिनों झारखंड मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद कुछ मनरेगा कर्मी गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य में सक्रिय हैं।

आपको बता दें कि पिछले 42 दिनों से झारखंड राज्य के सभी मनरेगा कर्मी जैसे बीपीओ, जेई, एई, कंप्युटर सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, मनरेगा कंप्युटर ऑपरेटर के अलावा पंचायत सचिव तथा सभी पंचायत के मुखिया अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।

इसके बावजूद कुछ मनरेगा कर्मी अपने निजी स्वार्थ के लिए अपने-अपने पंचायत में कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं।

मामला गावां प्रखंड क्षेत्र के पटना और बादीडीह पंचायत का है, जहां 31 अगस्त को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिविर लगाया गया था। शिविर में पटना पंचायत के रोजगार सेवक नकुल राम और बादीडीह पंचायत के रोजगार सेवक बीरेन्द्र रजक को देखा गया जो अपने कार्य में व्यस्त थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपलोगों का हड़ताल खत्म हो गया है? तब उन्होंने कुछ भी जवाब दिए वगैर साहब पंचायत भवन से अपना मुंह छुपाते हुए रफ़ूचक्कर हो गए।

इसी तरह 15 दिन पहले सेरूआ पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक सुभाष कुमार को भी सेरूआ पंचायत में देखा गया।

वहीं इस मामले पर गिरिडीह मनरेगा संघ के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा से फोन से उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी मनरेगा कर्मी अभी हड़ताल पर हैं, अगर इस दौरान कोई मनरेगा कर्मी अपने क्षेत्र में कार्य करते हैं तो ये बिलकुल गलत है, ऐसे कर्मियों पर संगठन के तरफ से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *