जमुआ के धीरोसिंहा निवासी देवी महतो का गावां के बगदेडीह में एक्सिडेंट, रेफर
Last Updated on January 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के पटना डोरंडा मुख्य मार्ग बगदेडीह में एक बाइक सवार व्यक्ति असंतुलित होकर सड़क पर गिर कर गंभीर हो गया।
घटना के बाद 108 माध्यम से घायल व्यक्ति को गावां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के रेम्बा के धीरोसिंघा निवासी देवी महतो उम्र पचास वर्ष अपने परिवार के साथ समधी घर बगदेडीह आए थे। वापस जाने के क्रम में पटना डोरंडा मुख्य सड़क बगदेडीह में असंतुलित होकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप घायल हो गया।