गांवा: सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

0

Last Updated on January 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के मंझने निवासी भाजपा नेता सह उपमुखिया पति अशोक पंडित का रांची रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर मौत हो गई। एंबुलेंस के माध्यम से उनका शव रांची से मंझने लाने की सूचना है।

बता दें कि दो जनवरी को गावां से बाइक के माध्यम से मंझने जा रहे थे। उसी दौरान गावां-सतगावां मुख्य पथ हरला के बाजपुर मोड़ पर अचानक बाइक के आगे एक व्यक्ति आ गया। उस व्यक्ति को बचाने के क्रम में उनका बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया।

घटना में अशोक पंडित के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से गावां सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजन धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां पर स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

इधर गावां के भाजपा नेता मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, अंकज सिंह, बबलू साहा समेत अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि अशोक पंडित पार्टी के साथ-साथ सामाजिक कार्यो में काफी एक्टिव थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *