गावां में हूल दिवस की धूम, संथाल विद्रोह के नायकों को दी गई श्रद्धांजलि

0

Last Updated on June 30, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो कान्हू की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन कर गावां हाट बाजार में हूल दिवस मनाया गया।

इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह व आदिवासी मार्शल डहार संगठन के लोगों ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन आदिवासी मार्शल डहार संगठन ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अभय मुर्मू ने किया।

इस दौरान नायक शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन की ओर से स्वागत गीत व कई संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।

आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक रीति- रिवाज से सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। बता दें कि पूरे संथाल परगना प्रमंडल में 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। 30 जून 1855 में सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव के नेतृत्व में आदिवासियों ने ब्रिटिश हुकूमत और महाजनों के शोषण के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था। यह आंदोलन संथाल परगना के साथ पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हुआ था। इस क्रांति ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला कर रख दी थी। इस आंदोलन में हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *