रांची के डॉ. जाकिर हुसैन पार्क में आज से विभिन्न मांगों को लेकर आईसीटी शिक्षकों का धरना शुरू
Last Updated on August 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। सोमवार से झारखंड के सभी आईसीटी शिक्षकों ने रांची के डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क में धरना पर गए हैं। शिक्षक संघ निम्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं:
- एक सम्मानजनक वेतन 20000 ₹ करना।
- कंप्यूटर विषय को अनिवार्य विषय करना।
- ठेका प्रथा (कम्पनी मुक्त)को समाप्त कर समायोजन करना।
- 60 वर्ष तक शिक्षकों को नौकरी पर रखना
- महिलाओं को विशेष अवकाश एवम मातृत्व अवकाश देना।
- JEPC निर्देशक द्वारा कहे गए शब्दों को जिसमें कहा गया है। पालने के लिए ICT को नहीं रखे हैं। उसपर कार्यवाही करते हुए पदमुक्त करना और आंकलन परीक्षा रद्द करना।
- आने वाले TGT एवं PGT में 50% आरक्षण ICT शिक्षकों को देना होगा।
