पार्टी विस्तार को लेकर जेएमएम की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय

0

Last Updated on September 29, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। रविवार को गावां प्रखंड के नगवां पंचायत के छतनी महुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कारू दास और संचालन अशोक दास ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित थे। बैठक में पार्टी विस्तार हेतु विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में सरकार के द्वारा किये गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया।

बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ राज्य के अंतिम व्यक्तित्व तक पहुंचे और लोग लाभ लें। कहा कि लोगो में काफी उत्साह है की आने वाले विधानसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान कर हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे। महिलाओं में भी काफी उत्साहित देखा जा रहा है।

बैठक के उपरांत दर्जनों लोग अन्य पार्टी को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामे। युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह 20सूत्री सदस्य सोनू कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिरुद्ध उपाध्याय, प्रखंड संगठन सचिव गिरधारी दास समेत कई उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *