भाजपा के मिलन समारोह में कईकों ने थामा दामन

0

Last Updated on February 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड़ के माल्डा में भाजपा के द्वारा मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अमरदीप निराला ने किया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें पूर्व आई जी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने अंग वस्त्र एवं पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वाले रिंकू राणा, बिरजू राणा, केदार राणा, भगवान राणा, सूरेश राणा, बिनोद राणा, प्रदीप राणा, उर्मिला देवी, बिंदु देवी, प्रमिला देवी, जोखा देवी, रीना देवी, मुकेश कुमार, बिनोद कुमार सहित सैकड़ों लोग थे।

मौके पर अजीत तिवारी, महेंद्र पांडेय, सन्तोष पांडेय, मोती यादव, विनोद मिष्ठाकार, सोनू वर्णलाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *