वंचित अधिकार पार्टी का सदस्यता अभियान, पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार बने महामंत्री
Last Updated on March 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। शनिवार को गावां प्रखंड़ के माल्डा में वंचित अधिकार पार्टी का सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड़ अध्यक्ष अकील हैदर के अगुवाई में माल्डा पंचायत समिती सदस्य पिन्टू कुमार को पार्टी का महामंत्री बनाया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश मंत्री आशुतोष सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम में माल्डा के दीपक कुमार (15 नं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि) बहादुर रजक (16 नं वार्ड सदस्य ) जितेन्द्र साव, सब्बीर हुसैन, बंजरंगी ठाकुर, फकीर रजक यदि लोग शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड़ अध्यक्ष और नवनियुक्त प्रखंड़ महामंत्री ने संगठन को विस्तार करने की बात कही। गावां प्रखंड़ के 17 पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। प्रदेश मंत्री आशुतोष सिन्हा ने कहा की वंचित अधिकार पार्टी में शामिल होकर पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता के हाथों को मजबूत करेंगे।