पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाला गया न्याय यात्रा

0

Last Updated on February 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से डर गई भाजपा: निज़ामुद्दीन अंसारी

न्याय यात्रा के दौरान झामुमो कार्यकर्ता।



गावां। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में झामुमो द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को गावां प्रखंड़ में झामुमो प्रखंड़ अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाला गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक‎ निज़ामुद्दीन अंसारी शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल में डालने के खिलाफ न्याय सह पदयात्रा निकालकर न्याय की मांग की।

न्याय यात्रा में शामिल झामुमो कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखें। न्याय यात्रा के माध्यम से पूर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को देख कर घबरा गई। आनेवाले चुनाव में झारखंड़ के सभी सीटों पर उसे हार का डर सताने लगा। केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा को लगता था कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देने से उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी; लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

कहा कि जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने झामुमो पार्टी किसी के आगे झुकने वाली पार्टी‎ नही है।

मौके पर पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, शफीक अंसारी, रिंकू बर्णवाल, सुरेश हेम्ब्रम, निरंजन सिंह, विनय सिन्हा, अनिल सिन्हा सहित कई नेता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *