सीढ़ी से गिर कर वृद्ध हुआ घायल, रेफर
Last Updated on March 1, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/03/1000318842-1024x576.webp?resize=640%2C360&ssl=1)
गावां। थाना क्षेत्र के बगदेडीह में एक वृद्ध व्यक्ति सीढ़ी से उतरने के दौरान अचानक गिर गया। घटना में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में घायल वृद्ध व्यक्ति को उनके परिजन गावां सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240207-WA0046-1-1024x1024.webp?resize=640%2C640&ssl=1)
घटना के संबंध में बताया गया कि युक्त वृद्ध व्यक्ति छत से सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।