कवि भीम कुमार के प्रथम कविता संग्रह “बिखरे फूल” का हुआ विमोचन

0

Last Updated on February 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

पुस्तक विमोचन के दौरान कवि व अतिथिगण।

गावां। नगवां निवासी शिक्षक,समाजसेवी सह युवा कवि भीम कुमार द्वारा लिखित पुस्तक, प्रथम कविता संग्रह “बिखरे फूल” जिसका आज संत रविदास जयंती समारोह के अवसर पर विमोचन किया गया।

इस मौके पर धनवार के पूर्व विधायक राज कुमार यादव, पूर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, जिला परिषद इमरान अंसारी, जिला परिषद पवन चौधरी, पूर्व जिला परिषद नागेश्वर यादव, मेराज, नंदकिशोर सिन्हा, गुरुसहाय रविदास, पूर्व प्रमुख केदार प्र यादव, सेवा निवृत शिक्षक टेकनारायण प्रसाद यादव, आदि शिक्षाविद्, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

रविदास महासभा गावां के अध्यक्ष सह सेवा निवृत शिक्षक मोहन रविदास ने बताए कि इस पुस्तक में कुल 129 कविताएं सम्मिलित है, जो समाज, राष्ट्र, प्रकृति, नारी सम्मान, मानव और विश्व कल्याण, महापुरुषों की जीवनी, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता और व्यक्तिगत जीवन में अपने अनुभवों के कटु मधुर संबंधों के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।


पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भीम कुमार सामाजिक कार्यों के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में यथार्थवादी चित्रण कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे है। निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि दलित परिवार में जन्मे भीम कुमार शिक्षा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। यह बड़ी गौरव की बात है।

अजय सिंह ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है। नागेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और कवि उसका प्रतिबिंब। आज भीम कुमार भी अपनी लेखनी से सामाजिक प्रतिबिंब उकेरने का काम कर रहे हैं।

इमरान अंसारी ने कहा कि भीम कुमार अब तक इन्होंने 200 से ज्यादा कविता, कहानी, गीत, गजल लिख चुके हैं जो झारखंड़ सहित देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न समाचार पत्र और मासिक पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया गया है तथा कई काव्य सम्मेलन में भी भाग लेकर अपने क्षेत्र व समाज का नाम रौशन कर चुके हैं। बिखरे फूल काव्य संग्रह हर किसी को पढ़ना चाहिए। यह हर क्षेत्र में विद्यार्थियों, युवाओं तथा समाजसेवियों को प्रभावित करता है।
भीम कुमार को बिखारे फूल काव्य संग्रह के लिए सम्मानित भी किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *