राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड़ कमिटी का हुआ पुनगर्ठन

0

Last Updated on February 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

सर्वसम्मति से अकलेश यादव को प्रखंड़ अध्यक्ष, दिनेश यादव को सचिव व मनोहर लाल यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया

पदाधिकारियों के चुनाव के बाद यादव सेना के लोग।

गावां। प्रखंड़ अंतर्गत निमाडीह पंचायत भवन के समक्ष समाज में फैली विभिन्न प्रकार की कुरीतियों को मिटाने एवं समाज को एक नए आयाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय यादव सेना गांवा का पुनगर्ठन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं संचालन अबलेश यादव नें किया। सर्वसम्मति से संगठन के लोगो ने अकलेश यादव को अध्यक्ष व दिनेश यादव को सचिव व मनोहर लाल यादव को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना।

अकलेश ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समाज के सक्रिय लोगों की भागेदारी बढ़ानी पड़ेगी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर बोलते हुए कहा कि दहेज प्रथा, बालविवाह सहित अन्य कुरीतियां समाज के लिए अभिशाप है। जिन्हें हमें त्यागने की आवश्यकता है। यादव छात्रावास निर्माण भवन के लिए नई कमिटी के सदस्यों के द्वारा 81000/- रु सहयोग राशि दी।

मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष डब्लू यादव, सकलदेव यादव, अमरदीप निराला, धनेश्वर यादव, मंटू यादव, अलोक यादव, पिंटू यादव, अरुण यादव, संजय यादव, मोहन यादव, कुलेश्वर यादव, लखन यादव, रामविलास यादव, कर्मनी यादव, सुधीर यादव, मुकेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

प्रखंड़ स्तर दिलीप कुमार यादव उपकोषाध्यक्ष, अरविंद यादव उपाध्यक्ष, कैलाश यादव, सुनील यादव, विनय यादव सहसचिव, महेश देशबंधु सोशल मिडिया और अभिलेश यादव को प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *