विद्यालय संचालन में सचिव पर मनमानी का आरोप
Last Updated on January 30, 2024 by Gopi Krishna Verma
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/01/1000271657-edited.webp?resize=585%2C585&ssl=1)
गावां। प्रखंड़ अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुरिया टोला चरकी के सचिव पर ग्रामीणों ने विद्यालय संचालन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के सचिव हाज़िरी बनाकर घर चले जाते हैं। विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी नही बनता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की सचिव ठेकेदारी में व्यस्त रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी सह विद्यालय की रसोइया भी कभी विद्यालय नही आती है।
![](https://i0.wp.com/www.dahadindia.com/wp-content/uploads/2024/01/SCHOOL-ADMISSION-PSOTER-2-91-1024x576.webp?resize=640%2C360&ssl=1)
ग्रामीणों ने इस संबंध में बीईईओ को आवेदन देकर संबंधित सचिव पर कार्रवाई की मांग की है ।