व्रजपात से दो गायों की हुई मौत
Last Updated on July 7, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड अंतर्गत बिरने पंचायत के सलैयाटांड में व्रजपात के चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। बताया गया कि सलैयाटांड़ निवासी रामसहाय यादव पिता बंधन यादव की दो गाय घर के कुछ दूरी पर घास चर रही थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चपेट में आने से दोनों गायों की मौत हो गई।

पशु मालिक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सरकारी मुआवाजा देने की मांग की है।