दिवंगत अशोक पंडित के परिजनों से मिलें वार्ड सदस्य संघ

0

Last Updated on January 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। वार्ड सदस्य संघ के द्वारा मंझने उपमुखिया के पति अशोक पंडित के सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके घर जाकर उनकी पत्नी एवं समस्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं यथा संभव सहयोग किया एवं मृतक अशोक पंडित कि आत्मा के शांति की कामना करते हुए श्रद्धांजलि दी।

मौके पर वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की संघ दुख के इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ 24 घंटे खड़ा रहेगी। पीड़ित परिवार को हर प्रकार की सरकारी लाभ में मदद करेंगे। कहा की दिवंगत अशोक पंडित बहुत अच्छे स्वभाव एवं मृदु भाषी व्यक्ति थे। उनकी कमी सभी जनप्रतिनिधियों को हमेशा महसूस होगा। उनका उत्तम विचार हमारे दिल मे बसा हुआ है। वार्ड सदस्य संघ गावां के द्वारा पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग भी किया गया।

मौके पर वॉर्ड सदस्य पूजा विश्वकर्मा, गुलशन कुमार, मुकेश राम, विनोद यादव, प्रितम कुमार, उषा देवी, शंकर यादव, रमेश हांसदा, दिनेश राम एवं कई लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *