राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार घर-घर करे कार्यकर्ता: धनंजय सिंह

0

Last Updated on July 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। गिरिडीह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में वे गुरुवार को गावां प्रखंड पहुंचे और प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। सिंह ने कहा की विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव राज्य सरकार की योजना का प्रचार करें। अभी सरकार के द्वारा अबुआ आवास की योजना शुरू की गई। इस आवास में दो कमरे का सेट है। बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। किसानों का ऋण माफ किया जा रहा है।

बैठक में यह तय हुआ कि इसी माह प्रखंड मुख्यालय में विधानसभा स्तरीय एक सभा की जाएगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी, तीसरी प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज, डोमी सिंह, पप्पू स्वर्णकार, बद्रीयादव, नईम खान, अहमद खान, पवन वर्मा, दिलीप तुरी, सुनील रविदास, जिशान खान, शमसेर खान, इंद्रदेव सिंह, विमला देवी, मंजू देवी, सबदर अली, चंद्रिका रविदास, उपेंद्र तुरी सहित कई पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *