गिरिडीह कॉलेज ने एथलीट में पाया पदक
Last Updated on December 20, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। संत कोलंबा कालेज, हजारीबाग में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट का आयोजन 17- 18 दिसम्बर को हुआ। जिसमें गिरिडीह कालेज के मनीष कुमार ने चार सौ मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वही जेबलिन थ्रो में संतोष मुर्मू तीसरे स्थान पर रहा। दौड़ में फर्स्ट राउंड में 24 धावक थे और फाइनल राउंड में 8 थे। जेबलिन थ्रो में फाइनल राउंड में नौ प्रतिभागी थे।

इनकी उपलब्धियों पर प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि गिरिडीह कालेज गुणात्मक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। जिसका प्रतिफल है खेल- कूद, कला-संस्कृति में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन। इसका श्रेय इन्होंने पूर्व खेल प्रभारी डॉ. एमएन सिंह, वर्तमान खेल प्रभारी प्रो. नयन सोरेन, खेल प्रशिक्षक जयप्रकाश के साथ खिलाड़ियों को दिया। वही कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने इस सफलता के लिए बधाई दिया है।