गिरिडीह नगर व सरिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर जब्त की 176 पेटी अंग्रेजी शराब

0

Last Updated on January 17, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब से लदी पिकअप वाहन जब्त किया। वही बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को मामले की गुप्त सुचना मिली थी। सुचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने वाहन की जांच की जिसमे 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और कैटरिंग का सामान बरामद हुआ। इस दौरान वाहन चालक संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अवैध शराब बिहार ले जाया जा रहा था।

वहीं जिले के सरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह चौक से एक 407 वाहन से 84 पेटी इम्परियल ब्लू अंग्रेजी शराब जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया एसपी दीपक शर्मा को सरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर सरिया नौशाद आलम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया।

गठित टीम ने छापामारी के दौरान उक्त 407 वाहन को जब्त किया। जिसमें जांचोपरांत 84 पेटी इम्परियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रतर करवाई करने में जुटी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *