मानवाधिकार का गिरिडीह के पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन: इरफान अंसारी

0

Last Updated on July 23, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह की एक बैठक गांवा प्रखंड के पंचायत मालडा के आंगनबाड़ी केंद्र में हुई।

बैठक की अध्यक्षता महिला प्रखंड अध्यक्ष जेबा नाज ने की और संचालन महिला प्रखंड सचिव अफसाना खातून ने किया।

मुख्य अतिथि गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा की महिलाएं और पुरुष जब तक जागरूक नहीं होगा तब तक अपना हक अधिकार नहीं ले सकेगा मानव जागरूक नहीं रहने के कारण हमारा हक अधिकार छीनने का काम शासन और प्रशासन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी मानव का हक अधिकार छीनने का काम कर रही है। वे उपायुक्त से मांग करते रहे हैं की गिरिडीह जिला स्तर के पदाधिकारी और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मानव का हक अधिकार छीनने का काम कर रहे है; इसलिए गिरिडीह जिला के मानव को हक अधिकार दिलाने का काम करें।

महिला प्रखंड अध्यक्ष जेबा नाज ने कहा कि पूरे गांवा प्रखंड में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है और गांवा प्रखंड के एक-एक महिलाओं को हक अधिकार दिलाने का काम करेंगे। बहुत जल्द सभी पंचायत में पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इनके अलावा और भी पदाधिकारी अपना अपना विचार को रखा।

बैठक में उपस्थित तमन्ना परवीन, कमरुन, निशा, शहनाज बेगम, सहीना खातून, मेहरून खातून, रेहाना खातून, युनुस अंसारी, मोहम्मद फिरोज, सुरेश कुमार रवानी आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *