गिरिडीह: जिले में कुपोषण निवारण हेतु समर अभियान का शुभारंभ

0

Last Updated on January 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह: झारखंड़ राज्य में कुपोषण एवं एनीमिया एक गंभीर समस्या है। राज्य के लोगों की खुशहाली एवं प्रगति के लिए आवश्यक है कि हम इस समस्या से जल्दी से जल्दी निजात पाए इसी को देखते हुए झारखंड राज्य में कुपोषण निवारण के लिए समर अभियान आरंभ किया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव से घर-घर से कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों किशोरियों युक्तियां धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी और उनका उचित इलाज किया जाएगा।

प्रथम चरण में अभियान की शुरुआत राज्य के पांच जिले यथा सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, लातेहार,चतरा में किया गया। जिले में सफलता के उपरांत अब तक 20000 कुपोषित बच्चों को ठीक किया गया। इसी को देखते हुए सात नया जिले में समर अभियान आरंभ किया गया। जिसमें हमारा गिरिडीह जिला भी शामिल किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *