गिरिडीह के अभिजीत सिंह को मिला बेस्ट एक्टिव रेफरी का सम्मान

0

Last Updated on February 12, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। रांची में आयोजित 9 से 11 फरवरी तक रांची के आरके आंनद ग्रीन बॉल स्टेडियम, नामकुम में संपन्न हुए ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के सम्मान से सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने दी। उन्होंने बताया की इस सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में कराया गया था। जिसमें भारत भर के अलग-अलग राज्यों से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।


उनको प्रशिक्षण देने के लिए कर्नाटका से अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर थिरुमल जे. आए हुए थे। इस सेमिनार में भाग लेने गिरिडीह से भी दो प्रतिभागी पूजा कुमारी और अभिजीत सिंह गए हुए थे।


रविवार को सेमिनार के समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर थिरुमल जे. के द्वारा तीन दिन इन प्रतिभागियों के प्रशिक्षण देने के बाद अलग-अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेफरियों की एक सूची बनाई थी। जिन्हें सम्मापन समारोह में
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें गिरिडीह के अभिजीत सिंह को बेस्ट एक्टिव रेफरी के रूप में सम्मानित किया गया।


उनके इस उपलब्धि के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ से अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी महासचिव अमित स्वर्णकार एवं गिरिडीह के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *